अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अतिरिक्त टैरिफ का शेयर बाजार पर असर साफ दिख रहा है, जो आज से लागू होने जा रहा है। आपको बता दें कि ट्रंप ने पहले भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाया था और रूसी तेल की खरीद पर भी 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया था, जो आज यानी 27 अगस्त से लागू होने जा रहा है। ऐसे में अब भारत पर कुल टैरिफ 50 फीसदी हो जाएगा। इसके चलते सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत तेज गिरावट के साथ हुई और बीएसई सेंसेक्स 629 अंकों से ज्यादा गिर गया।
शेयर बाजार में मंगलवार को कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक अपने पिछले बंद स्तर 81,635.91 की तुलना में बुरी तरह फिसलकर 81,377.39 पर खुला। इसके बाद गिरावट और बढ़ गई और महज आधे घंटे के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स 630 अंकों से ज़्यादा गिरकर 81,000 के नीचे आ गया और 80,947 पर कारोबार करता नज़र आया।
सेंसेक्स जैसा ही असर निफ्टी सूचकांक पर भी देखने को मिला और एनएसई का यह सूचकांक अपने पिछले बंद स्तर 24,967.75 की तुलना में गिरकर 24,899.50 पर खुलने के बाद अचानक 200 अंकों से ज़्यादा फिसलकर 24,763 के स्तर पर कारोबार करता नज़र आया।
Read also this: RBI: हमारे पास 11 महीने के निर्यात को कवर करने के लिए पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार है: RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा
ट्रंप टैरिफ़ से डरे बाज़ार में अचानक आई तेज़ गिरावट के बीच कुछ बड़ी कंपनियों के शेयर बुरी तरह टूटकर कारोबार करते नज़र आए। इनमें लार्जकैप श्रेणी में शामिल सन फार्मा का शेयर 2.56%, अदानी पोर्ट्स का शेयर 1.80%, टाटा स्टील का शेयर 1.60% और टाटा मोटर्स का शेयर 1.10% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
मिडकैप श्रेणी में शामिल पीईएल का शेयर 2.82%, एमक्योर का शेयर 2.65%, भारत फोर्ज का शेयर 2.54%, मझगांव डॉक का शेयर 2.48% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। स्मॉलकैप श्रेणी में काइटेक्स का शेयर सबसे ज़्यादा 4.99% गिरा, जबकि प्रवेग का शेयर 4.80% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच, शेयर बाजार की खराब शुरुआत के दौरान, शुरुआती कारोबार में लगभग 1036 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ खुले, जबकि 1207 कंपनियों के शेयर पिछले बंद के मुकाबले गिरावट के साथ लाल निशान पर खुले। इसके अलावा, 151 कंपनियों के शेयरों की शुरुआत सपाट रही, यानी उनमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं देखा गया।
(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने बाजार विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)
????#BREAKING | ट्रंप के 50 पर्सेंट टैरिफ के दबाव का असर, सेंसेक्स 765 अंक गिरकर हुआ बंद pic.twitter.com/WdNGpIuR2H
— NDTV India (@ndtvindia) August 8, 2025