मनी लांड्रिंग मामले में बढ़ी संजय राउत की मुश्किलें, ED दफ्तर में आज सुबह 11 बजे होगी पेशी

शिवसेना सांसद संजय राउत से मनी लांड्रिंग मामले में आज फिर पूछताछ होगी। राउत को सुबह 11 बजे ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए समन भेजा गया है। संजय राउत से 1 जुलाई को भी ईडी अधिकारियों ने पूछताछ की थी। ये मामला पात्रा चॉल घोटाले से जुड़ा है।

ad

मनी लांड्रिंग मामले में शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत की मुश्किलें बढ़ रही हैं। ईडी ने संजय राउत को आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। संजय राउत आज सुबह 11 बजे ईडी अधिकारियों के सामने पेश होंगे। ईडी अधिकारी पात्रा चॉल मामले (Patra Chawl Land Case) उनसे पूछताछ करेगी।

%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A5%80+%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97+%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A5%87+%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82+%E0%A4%AC%E0%A4%A2%E0%A4%BC%E0%A5%80+%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%9C%E0%A4%AF+%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%89%E0%A4%A4+%E0%A4%95%E0%A5%80+%E0%A4%AE%E0%A5%81%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%82%2C+ED+%E0%A4%A6%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%B0+%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82+%E0%A4%86%E0%A4%9C+%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%AC%E0%A4%B9+11+%E0%A4%AC%E0%A4%9C%E0%A5%87+%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%97%E0%A5%80+%E0%A4%AA%E0%A5%87%E0%A4%B6%E0%A5%80

इससे पहले 1 जुलाई को भी उनसे पूछताछ की गई थी। संजय राउत से लगभग 10 घंटे पूछताछ की गई थी। ईडी दफ्तर से बाहर निकलने के बाद उन्होंने कहा था कि जांच में पूरा सहयोग किया है। वैसे भी हमारे मन में कोई शंका हो तो केंद्रीय एजेंसियों के सामने जाना हमारा कर्तव्य है ताकि लोगों के मन में हमारे बारे में कोई शंका न हो। संजय राउत ने ये भी कहा था कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा था कि अगर मुझे फिर बुलाया जाता है तो मैं पेश होऊंगा।