अमिताभ बच्चन के साथ '102 नॉट आउट' जैसी फ़िल्में बनाने वाले उमेश शुक्ला की आने वाली फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। इस फिल्म में आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ-साथ नए चेहरे बतौर हीरो और हीरोइन नज़र आएंगे।
मेकर्स ने शनिवार को फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' का ट्रेलर शेयर किया है। ट्रेलर में एक तरफ रोमांटिक एंगल है, तो दूसरी तरफ एक लड़की हीर के सपनों की कहानी है। ट्रेलर में हीर का मुख्य किरदार निभा रहीं दिविता जुनेजा और अभिनेता प्रीत कमानी के बीच रोमांस दिखाया गया है। लेकिन 'हीर एक्सप्रेस' का ट्रेलर सिर्फ़ रोमांस के बारे में नहीं है, इसमें परिवार और अपने सपनों को पूरा करने की कहानी भी है।
ट्रेलर में आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर भी नज़र आ रहे हैं, ये बेहतरीन कलाकार नेगेटिव रोल में नहीं हैं, इस फ़िल्म में इन बेहतरीन कलाकारों के किरदार काफ़ी अलग होने वाले हैं। हीर (दिविता जुनेजा) फ़िल्म में आशुतोष राणा के किरदार से किया वादा पूरा करना चाहती है। इस वादे, इस सपने को पूरा करने के रास्ते में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस फ़िल्म की शूटिंग लंदन में हुई है। फ़िल्म के ट्रेलर में लंदन की एक खूबसूरत झलक भी देखने को मिलती है।
उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 12 सितंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में संजय मिश्रा भी नज़र आएंगे। इस फ़िल्म में उनका कॉमिक अंदाज़ देखने को मिलेगा।
The buzz around #HeerExpress only gets stronger!
— Komal Nahta (@KomalNahta) September 6, 2025
The makers have now dropped Trailer 2 - a wholesome family entertainer packed with emotions, drama & charm.
Watch this saaf-suthari parivaarik film in theatres on 12th September, 2025! ????@umeshkshukla @pritkamani… pic.twitter.com/70do3H7wmB