दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी की यात्रा पाकिस्तान के समर्थन पर चल रही है, यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) November 25, 2022
ये यात्रा भारत तोड़ने वाली और भारत तोड़ने वालों का समर्थन करने वाली यात्रा है। - प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp pic.twitter.com/5AlsXnjIZw
मध्य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर (Lokendra Parasar) ने भी ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि, खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गए हैं। कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल के जरिये इसे ट्वीट किया गया था और बाद में हटा दिया गया, लेकिन सच तो सामने आ ही चुका है कि कांग्रेस के दिल में क्या है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश (Jai Ram ramesh) ने ट्वीट किया, 'भाजपा के डर्टी ट्रिक्स (Dirty Tricks) द्वारा संपादित एक वीडियो बेहद सफल #BharatJodoYatra को बदनाम करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। हम तत्काल इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।