Bharat Jodo Yatra खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, कांग्रेस ने रखा अपना पक्ष

Bharat Jodo Yatra खरगोन में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। भाजपा का आरोप है कि यहां पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाये गए हैं। मध्‍य प्रदेश भाजपा के अध्‍यक्ष वीडी शर्मा ने एक वीडियो ट्वीट कर ऐसा आरोप लगाया है।

ad

मध्‍य प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर (Lokendra Parasar)  ने भी ये वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है कि, खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगाये गए हैं। कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल के जरिये इसे ट्वीट किया गया था और बाद में हटा दिया गया, लेकिन सच तो सामने आ ही चुका है कि कांग्रेस के दिल में क्‍या है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश (Jai Ram ramesh) ने ट्वीट किया, 'भाजपा के डर्टी ट्रिक्स (Dirty Tricks) द्वारा संपादित एक वीडियो बेहद सफल #BharatJodoYatra को बदनाम करने के लिए प्रसारित किया जा रहा है। हम तत्काल इस पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।