CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं, 11वीं के छात्रों के पंजीकरण और कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। स्कूलों प्रमुखों को ये विवरण जमा करने संबंधी निर्देश देने के बाद बोर्ड ने अभिभावकों के लिए भी एक नोटिस जारी किया है।
इस नोटिस में बोर्ड ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के व्यक्तिगत विवरण और विषयों को ध्यान से भरें, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (LOC) जमा करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक तय की गई है। इस अवधि में अभिभावक बिना विलंब शुल्क के एलओसी जमा कर सकते हैं। वहीं, यदि किसी कारण से समय पर जमा नहीं हो पाता है तो 3 अक्तूबर 2025 से 11 अक्तूबर 2025 तक विलंब शुल्क के साथ एलओसी जमा किया जा सकेगा।
बिना विलंब शुल्क: 29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) से 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) तक।
विलंब शुल्क के साथ: 3 अक्तूबर 2025 (शुक्रवार) से 11 अक्तूबर 2025 (शनिवार) तक।
कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2025 से 16 अक्तूबर 2025 तक रखी गई है। इस अवधि में पंजीकरण बिना विलंब शुल्क के किया जाएगा। जबकि विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण की प्रक्रिया 17 अक्तूबर 2025 से 31 अक्तूबर 2025 तक चलेगी।
बिना विलंब शुल्क: 16 सितंबर 2025 (मंगलवार) से 16 अक्तूबर 2025 (गुरुवार) तक।
विलंब शुल्क के साथ: 17 अक्तूबर 2025 (शुक्रवार) से 31 अक्तूबर 2025 (गुरुवार) तक।
डाटा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी निर्धारित की गई है। कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एलओसी का वेरिफिकेशन 13 अक्तूबर 2025 से 27 अक्तूबर 2025 तक किया जाएगा। वहीं कक्षा 9वीं और 11वीं के पंजीकरण के लिए वेरिफिकेशन 14 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक होगा।
कक्षा 10वीं और 12वीं (LOC): 13 अक्तूबर 2025 से 27 अक्तूबर 2025 तक।
कक्षा 9वीं और 11वीं (पंजीकरण): 14 नवंबर 2025 से 28 नवंबर 2025 तक।
Read also this : असम: एनआईटी सिलचर में हंगामा, पाँच बांग्लादेशी छात्र निलंबित; हिंसा और नशीली दवाओं के सेवन के आरोप में निर्वासित किए जाएँगे…
कक्षा 10 और 12 के लिए एक बार एलओसी जमा हो जाने के बाद कोई सुधार नहीं किया जाएगा।
नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम और उपनाम सही-सही दर्ज होना चाहिए।
पासपोर्ट बनवाने या विदेश जाने की स्थिति में पासपोर्ट के अनुसार डाटा मिलाना जरूरी।
अभिभावकों की जिम्मेदारी होगी कि सभी डाटा सही और समय पर जमा हो।
विषय चयन में विशेष सावधानी बरती जाए, क्योंकि बाद में कोई बदलाव स्वीकार नहीं होगा।
सीबीएसई ने कहा है कि समय पर सही जानकारी और विषयों का चयन करना छात्रों के भविष्य और परीक्षा की सुचारू प्रक्रिया के लिए आवश्यक है। अभिभावकों को अपने बच्चों के स्कूल से संपर्क में रहकर समय पर पंजीकरण और एलओसी जमा सुनिश्चित करना होगा।
CBSE ने 11वीं-12वीं के लीगल स्टडीज़ सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है। तीन तलाक, राजद्रोह और सेक्शन 377 जैसे टॉपिक्स को हटाकर अब छात्रों को भारत के नए आपराधिक कानून, BNS (भारतीय न्याय संहिता), BNSS (भारतीय न्याय प्रक्रिया संहिता) और BSA (भारतीय साक्ष्य अधिनियम) पढ़ाए जाएंगे। यह बदलाव… pic.twitter.com/0XV2jwmRg9
— AajTak (@aajtak) August 12, 2025