आपको बता दें, बीते दिन 7 महीने के मासूम बच्चे को 3 कुत्तों ने बुरी तरह काटा था, जिसके बाद बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बच्चे को आज मृत घोषित कर दिया है। इस घटना को लेकर लोगों में रोष है। जानकारी के मुताबिक, निवासियों ने बताया – सोसायटी के अंदर आरडी स्कूल के साथ में सड़क निर्माण का काम चल रहा है। बच्चे के मां और पिता वहां काम कर रहे थे। उनके पास में ही बच्चा बैठा हुआ था। उसी समय कुत्तों ने मासूम पर हमला कर दिया था।
कुत्तों के हमले से डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इमरजेंसी में बच्चे का इलाज करना शुरू कर दिया था, लेकिन बावजूद उसके बच्चे ने आज दम तोड़ दिया। कहा जा रहा है कि इस सोसायटी में पहले भी कुत्तों के हमले की खबरें आ चुकी हैं। बता दें कि नोएडा और गाजियाबाद में पिछले कुछ दिनों में कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे थे जिसको लेकर नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किया गया कि पिटबुल, रोटविलर जैसे खतरनाक कुत्तों को पूर्ण तरीके से नगर निगम द्वारा प्रतिबंध किया जाएगा।