Lucknow: ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाकर ई- रिक्शा चालकों को किया जागरूक..

ट्रैफिक पुलिस की ओर से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में हजरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।

ad

ट्रैफिक पुलिस की ओर से गुरुवार को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में हजरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक रूल का उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया।

दरअसल इस दौरान ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियम और ड्राइविंग लाइसेंस के साथ चलने के लिए बताने के साथ ही ई-रिक्शा चालकों को पम्पलेट के माध्यम से सड़क संकेत ओर सड़क चिन्हों के बारे मे बताया गया। इस अवसर पर हजरतगंज ट्रैफिक इंस्पेक्टर राधेश्याम सिंह, सब इंस्पेक्टर अजय कुमार अवस्थी, सब इंस्पेक्टर नितेश शुक्ला व ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से सेफ्टी मैनेजर सुमित मिश्रा उपस्थित रहें।