हिंसा के बाद पहली बार मणिपुर पहुँचे पीएम मोदी: 'मैं मणिपुर के लोगों के आगे सिर झुकाता हूँ, आपके जज्बे को सलाम करता हूँ'...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुराचांदपुर के शांति मैदान में मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए कई लोगों से बातचीत की। पीएम मोदी ने आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के परिवारों की चिंताओं को सुना और उन्हें राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया।

ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मणिपुर के दौरे पर गए। दो साल पहले भड़की हिंसा के बाद पीएम मोदी का इस पूर्वोत्तर राज्य का यह पहला दौरा है। उन्होंने मणिपुर के चुराचांदपुर में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा, 'मणिपुर की यह धरती साहस और वीरता की धरती है। ये पहाड़ियाँ... प्रकृति का एक अनमोल उपहार हैं, और साथ ही ये पहाड़ियाँ आप सभी के निरंतर परिश्रम का भी प्रतीक हैं। मैं मणिपुर के लोगों के जज्बे को सलाम करता हूँ।' आप इतनी भारी बारिश में भी इतनी बड़ी संख्या में यहाँ आए, मैं इस प्यार के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूँ।'

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुराचांदपुर के शांति मैदान में मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए कई लोगों से बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने आंतरिक रूप से विस्थापित व्यक्तियों (आईडीपी) के परिवारों की चिंताओं को सुना और उन्हें राज्य में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। जातीय हिंसा के कारण 60,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं, जिनमें से लगभग 40,000 कुकी समुदाय से और लगभग 20,000 मैतेई समुदाय से हैं।

हालांकि कई विस्थापित लोग राज्य से बाहर चले गए हैं, उनमें से अधिकांश राहत शिविरों में खराब जीवन स्थितियों में रह रहे हैं, जहाँ न तो कोई निजता है और न ही आय का कोई स्रोत। अधिकारियों ने कहा कि सरकार मोमबत्ती और अगरबत्ती बनाने सहित कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से राज्य में आईडीपी के जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। मई 2023 में राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।