हाल ही में आया कोर्ट का फैसला इसका प्रमाण है, सहारनपुर: सीएम योगी ने कहा- सपा और कांग्रेस आतंकवाद को संरक्षण देती है...

सहारनपुर में सीएम योगी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सहारनपुर पहुँचे। जनमंच सभागार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कई योजनाओं का लोकार्पण किया और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

ad

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा विकास के साथ-साथ विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। विरासत के संरक्षण के लिए माँ शाकंभरी देवी कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। देश भर से श्रद्धालु किसी भी मौसम में आ सकते हैं। इसी तरह महाकुंभ में भी इतने श्रद्धालु आए, जिससे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल परेशान हैं। उन्हें इस बात का मलाल है कि सनातन धर्म की महिमा का इतना

कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई आतंकवादी घटना होती है, तो ये लोग सीना तानकर सुरक्षा देने के लिए आगे आ जाते हैं। हाल ही में अदालत ने दो घटनाओं पर अपना फैसला सुनाया। महाराष्ट्र के मालेगांव में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हिंदुओं पर आरोप लगाया था, जिसकी सच्चाई अब सामने आ रही है। कांग्रेस और उसके सहयोगियों का यह कृत्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है। कांग्रेस का यह कृत्य देश के विरुद्ध अपराध था। कांग्रेस आतंकवादी हमले करने वालों को क्लीन चिट देती है और सुरक्षा बलों के पराक्रम पर सवाल उठाती है।