यूपी: यूपी के मंत्री नंदी बोले, पूजा पाल को सच बोलना महंगा पड़ा... गुंडों-माफियाओं की तारीफ से सपा खुश

विधायक पूजा पाल के सपा से निष्कासन पर यूपी के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि पूजा पाल को सच बोलने की सजा मिली है। गुंडों-माफियाओं की तारीफ से सपा खुश है।

ad

यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने विधायक पूजा पाल को सपा से निष्कासित किए जाने पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूजा पाल को सच बोलना महंगा पड़ा। गुंडों-माफियाओं की तारीफ से सपा खुश है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ पसंद नहीं आई।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गुंडों-माफियाओं का राज था। पीड़ितों को थाने में बिठाया जाता था। सपा कार्यकर्ता पुलिस को आदेश देते थे। आरोप लगाया कि सपा सरकार में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं। सपा हमेशा सनातन का अपमान करती है। गुंडों-माफियाओं का समर्थन करती है। सपा सफाया करने वाली पार्टी बनती जा रही है। विनाश के समय बुद्ध भी ठीक से आचरण नहीं करते, ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे।

पूजा पाल को हाल ही में अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उन्होंने कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की थी।