बरेली में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद, पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने और अफवाहें फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। अगले 48 घंटों के लिए जिले में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया गया है।
शनिवार को सोशल मीडिया पर इंटरनेट बंद करने से संबंधित एक लेटर वायरल हो गया था, जिससे लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई थी। अब इस लेटर की आधिकारिक पुष्टि हो गई है।
BSNL क्षेत्रीय कार्यालय के जनरल मैनेजर पंकज पोर्वाल ने मीडिया को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा लेटर असली है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन से आदेश मिल गया है, जिसे उनकी टेक्निकल टीम को भेज दिया गया है। इस आदेश के अनुसार, जल्द ही पूरे जिले में इंटरनेट सेवा बंद कर दी जाएगी।
बरेली रेंज के आईजी अजय साहनी ने स्थिति पर जानकारी देते हुए कहा कि शहर पूरी तरह शांत और सामान्य है। उन्होंने बताया कि नमाज़ सकुशल संपन्न हुई। कुछ असामाजिक तत्वों ने सड़कों पर नारेबाज़ी करने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर उन्हें वापस भेज दिया। उपद्रवियों की… pic.twitter.com/3DBWdHKLi4
— अर्पित मिश्र (@arpitmishraBJP) September 26, 2025