नेपाल में युवाओं ने भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले का जमकर विरोध किया। जेनरेशन Z के लोगों ने सड़कों पर सरकार के फैसले के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान लोग काफी हिंसक हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे। दावा किया जा रहा है कि प्रदर्शनकारी संसद भवन में भी घुस गए हैं। पुलिस ने काठमांडू में सुरक्षा कड़ी कर दी है। हालात पर काबू पाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
Read also this : Heer Express Trailer: फिल्म 'हीर एक्सप्रेस' का ट्रेलर रिलीज, आशुतोष राणा और गुलशन ग्रोवर के साथ दिखे नए चेहरे
बताया गया कि सोमवार सुबह 9 बजे से ही प्रदर्शनकारी काठमांडू के मैतीघर में इकट्ठा होने लगे थे। 'नेपो किड' और 'नेपो बेबीज़' जैसे हैशटैग हाल के दिनों में ऑनलाइन ट्रेंड कर रहे हैं। सरकार द्वारा अपंजीकृत प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक करने के फैसले के बाद इसमें और तेजी आई है। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय के अनुसार, 'हामी नेपाल' ने इस रैली का आयोजन किया था। इसके लिए पूर्व अनुमति ली गई थी।
Read also this : 'आपके पास आईना है...', पीएम मोदी की मंदिर वाली तस्वीर लगाकर उपदेश देने वाले ट्रंप के सलाहकार की ऑनलाइन आलोचना
समूह के अध्यक्ष सुधन गुरुंग ने कहा कि यह विरोध प्रदर्शन सरकारी कार्रवाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ है। देश भर में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने छात्रों से भी अपनी वर्दी पहनकर और किताबें लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया।
नेपाल सरकार की ओर से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर रोक लगाए जाने के बाद सोमवार को राजधानी काठमांडू घाटी सहित देश भर के कई शहरों में गुस्साए युवा विरोध प्रदर्शन करते हुए नेपाल की संसद में घुस गए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर और गेट फांदकर न्यू बानेश्वर स्थित संघीय… pic.twitter.com/eNbb25yLV6
— ABP News (@ABPNews) September 8, 2025